सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, कहा- पानी को रोकने के किसी भी प्रयास को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा

By अभिनय आकाश | May 16, 2025

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ दोनों देशों के बीच सभी विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने के लिए समग्र वार्ता का आह्वान किया। इसके साथ ही पाकिस्तानी मंत्री ने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को लेकर एक तरह की चेतावनी जारी की है। पाकिस्तानी सीनेट को संबोधित करते हुए इशाक डार ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम 18 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी समस्याओं को हल करने के लिए अंततः एक राजनीतिक प्रक्रिया अपनानी होगी। नई दिल्ली ने संघर्ष विराम समझौते की किसी विशिष्ट तारीख पर कोई टिप्पणी नहीं की है तथा भारतीय सेना ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों ने तनाव कम करने के लिए विश्वास बहाली उपायों को लागू करना जारी रखने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: इशाक डार ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से वायुसेना पर किया था फर्जी दावा, अमित मालवीय बोले- पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा अब खुद ही ढह रहा

जयशंकर ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है, जिन्हें सौंपने की जरूरत है। उन्हें आतंकवादी बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा, वे जानते हैं कि क्या करना है। जयशंकर ने कहा कि यह कई वर्षों से राष्ट्रीय सहमति है, और इस सहमति में कोई परिवर्तन नहीं आया है कि पाकिस्तान के साथ व्यवहार द्विपक्षीय होगा। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से    

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य