पाकिस्तान ने PM मोदी के विमान के लिए अपने एयरस्पेस खोलने से फिर किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के भारत के आग्रह को ठुकरा दिया है। उसने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित हनन का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना प्रमुख गैरजिम्मेदाराना बयानों से युद्ध के लिये उकसा रहे हैं: पाक सेना

पाकिस्तान कश्मीरियों के समर्थन में रविवार को ‘काला दिवस’ मना रहा है। कुरैशी ने कहा कि भारतीय उच्चायोग को इस फैसले के बारे में लिखित रूप से सूचित किया जा रहा है। पिछले महीने पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान के अपने हवाई क्षेत्र सेगुजरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। उस वक्त मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए जा रहे थे। पाकिस्तान ने पिछले महीने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को भी अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने से मना किया था। कोविंद आइसलैंड के दौरे पर गए थे।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा