इंग्लैंड के दौरे से पहले शोएब मलिक आएंगे भारत, पत्नी सानिया मिर्जा और बेटे से मिलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

कराची। पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक केवल टी20 प्रारूप में खेलते हैं और शनिवार को उन्हें अनुमति मिल गयी कि वह इंग्लैंड में थोड़ा देर से राष्ट्रीय टीम से जुड़ सकते हैं ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। शोएब टी20 मैचों में खेलेंगे और उन्हें पीसीबी ने 24 जुलाई को इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी है क्योंकि वह अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण मलिक अपनी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और एक साल के बेटे इजहान से पांच महीने से मिल नहीं पाये हैं। सानिया और इजहान दोनों भारत में हैं जबकि वह सियालकोट में अपने घर में थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर