By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है और सरकार को उम्मीद है कि वर्ष की पहली तिमाही तक टीका उपलब्ध करा दिया जाएगा। पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 519,291 हो गई है। ‘जियो टीवी’ की एक खबर के अनुसार स्वास्थ्य मामले पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ. फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की कि पाकिस्तान औषधि नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने देशभर में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। ‘जियो टीवी’के अनुसार योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि टीके को मार्च तक उतारा जाएगा।