तल्खी दूर करने सऊदी अरब के दौरे पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने सोमवार को सऊदी अरब पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब सऊदी अरब द्वारा कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का रूख खारिज किए जाने के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। पाकिस्तान ने कश्मीर विषय पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने का बार-बार अनुरोध किया। लेकिन, संगठन ने उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद खफा होकर पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि वह मुद्दे पर अलग से बैठक बुला सकता है। राजनयिक सूत्रों ने यहां बताया कि जनरल बाजवा के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी गए हैं। सऊदी अरब में उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि संबंधों में आयी दूरियों को खत्म करने पर बातचीत होगी। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें