पाकिस्तानी सेना में फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास को अगला ‘चीफ ऑफ जनरल स्टाफ’ बनाया गया है। यह पद सेना प्रमुख के बाद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले अब्बास भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे। लेफ्टिनेंट जनरल अब्बास बलूच रेजिमेंट से हैं और वह लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा का स्थान लेंगे जिन्हें रावलपिंडी स्थित 10 कोर का प्रमुख बनाया गया है। मिर्जा से पहले अब्बास 10 कोर का नेतृत्व कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, रबी फसलों की समर्थन मूल्य में किया इजाफा

सीजीएस को ‘जनरल हेडक्वार्टर्स’ में खुफिया और ‘परिचालन संबंधी’ कामकाज देखना होता है और ‘मिलिट्री ऑपरेशन्स’ तथा ‘मिलिट्री इंटेलिजेंस’ निदेशालय उसके अधीन काम करते हैं। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद चिराग हैदर को मुल्तान कोर का प्रमुख बनाया गया है जो कि पाकिस्तान की मुख ‘स्ट्राइक कोर’ में से एक है।

प्रमुख खबरें

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट

नाबालिग से शादी पॉक्सो के तहत कार्रवाई से नहीं बचा सकती: केरल उच्च न्यायालय

Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान