पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

कराची। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने देश के जल क्षेत्र में गलती से प्रवेश करने वाले 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान छह नौकाओं को भी जब्त किया है। उन्होंने बताया कि मछुआरों को स्थानीय बंदरगाह पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अंतरिम जमानत खत्म, जेल लौटेंगे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने पर फैसला करेंगे।’’ इस साल जनवरी के बाद यह पहली बार है, जब समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान ने जनवरी में पांच गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: इंजेक्शन लगाकर एड्स फैलाने वाले डॉक्‍टर को पाकिस्तान पुलिस ने लिया हिरासत में

पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने कराची की लांधी और मालिर जेलों से 250 से ज्यादा मछुआरों को रिहा किया था। मछुआरों को तीन चरणों में रिहा किया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले ऐलान किया था कि सद्भावना के तहत अप्रैल में, चार अलग-अलग समूहों में 360 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति