पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह को सौंपा डोजियर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2016

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि उसने नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा किए गए संघर्ष विराम के कथित उल्लंघनों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक डोजियर सौंपा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि यूएनएमओजीआईपी (भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह) के प्रतिनिधियों ने रविवार को रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय पर पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात की। यहां भारत की ओर से ‘‘संघर्षविराम समझौते का बार-बार उल्लंघन’’ किए जाने के मुद्दे पर एक डोजियर सौंपा गया।

 

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्विटर पर कहा कि नियंत्रण रेखा के खुइराता सेक्टर में भारतीय बलों की गोलीबारी में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को एक विस्तृत डोजियर सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पर्यवेक्षक समूह को घटना की जांच करने के लिए कहा है। बताया जाता है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने पहले भी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि कश्मीर में भारतीय सैनिकों ने गोलाबारी की थी।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम