पाकिस्तान ने एक भारतीय जासूस’’ को पकड़ने का किया दावा, हो रही है पुछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

लाहौर। पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक ‘‘भारतीय जासूस’’ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस होने की बात ‘‘स्वीकार’’ की है।

पुलिस ने कहा कि ‘‘जासूस’’ की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात

Asian Games में Manpreet Kaur ने शॉटपुट में जीता कांस्य पदक

Asian Games में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर President Droupadi Murmu ने दी बधाई

Asian Games Men Hockey: सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का करने जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम