आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू, शहबाज शरीफ ने 2 बार पीएम मोदी को फोन मिलाया?

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब सरकार एक्शन मोड में है। ऑल पार्टी मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि बहुत जल्द पाकिस्तान पर एक्शन लिया जा सकता है और कार्रवाई हो सकती है। इस बीच एयर फोर्स ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसका नाम आक्रमण है। पाकिस्तान में क्या चल रहा है और नई दिल्ली की गतिविधियों पर नजर डालेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आने वाले वक्त में क्या हो सकता है। भारत के बारे में बात करें तो सबसे पहले सीसीएस की बैठक हुई और उसके बाद आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी कश्मीर गए हैं। सेना के तीनों अंगों को वॉर रेडी यानी युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। हमारे नेवल बेस को शिफ्ट करके अरब सागर की तरफ कर दिया गया है। नेवल ब्लॉकेड की तैयारी भारत की तरफ से की गई है। मतलब पाकिस्तान का कोई जहाज अरब सागर से होकर नहीं गुजर सकता। एयर फोर्स ने युद्धाभ्यास आक्रमण शुरू कर दिया है। भारतीय थल सेना ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। उधर गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मुर्मू को जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: LoC पर Pak की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब, Army Chief Gen Upendra Dwivedi भी कश्मीर पहुँचे

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो इजरायल ने साफ कर दिया है कि भारत जो भी एक्शन लेता है, हम उसके साथ खड़े हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, अमेरिका, रूस जैसे देशों ने भारत का पक्ष लिया है। पेंटागन के एक बड़े अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि भारत को अधिकार है एक्शन लेने का और ये एक तरह से वही किया गया जैसा हमास ने इजरायल पर किया था। आपको याद होगा कि पुलवामा के वक्त संसद में खड़े होकर वहां के मंत्री ने कहा था कि हमारी टांगे कांप रही थी। उस वक्त पीएम ने कहा था कि सूरज डूबने से पहले अगर अभिनंदन की वापसी नहीं हुई तो फिर वो होगा जिसकी उसने कल्पना नहीं की होगी। पाकिस्तान जिसके पास 10-15 दिनों के युद्ध लड़ने की क्षमता है। वो बड़ी बड़ी बातें कर सकता है, जंग नहीं लड़ सकता। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए BSF जवान को सीमा चौकी से ले जाया गया, रिहाई के प्रयास जारी, परिवार कर रहा इंतजार

पाकिस्तान में हालात ऐसे हो गए हैं कि आर्मी हेडक्वार्टर से विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय गाड़ियां घूम रही हैं। अपुष्ट सोत्रों से जानकारी मिली है कि शहबाज शरीफ ने दो बार पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की है। लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। 24 अप्रैल से ही शहबाज शरीफ मोदी जी से बात करने के लिए परेशान हैं। वहां के पत्रकार कह रहे हैं कि आज दुनिया भारत के साथ खड़ी है। कोई हमारा साथ नहीं दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान