पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, मतदाताओं से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

(सागर कुलकर्णी) (फाइल फोटो के साथ) वाशिंगटन, 29 अक्टूबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ‘उम्मीद और बदलाव’ का अपना लगभग दो दशक पुराना संदेश दोहराते हुए मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ‘गैर-गंभीर’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी पर लगाम लगाने के अपने आखिरी और सबसे बेहतरीन मौके का इस्तेमाल करें। पूर्व राष्ट्रपति ने बुधवार शाम अटलांटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही महसूस हो रहा है कि ‘‘बदलाव की हवा चल रही है’’ और लोग ‘‘कुछ नया पाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।’’ उन्होंने डिस्कवरी सेंटर में जमा हुए हजारों डेमोक्रेटिक समर्थकों से कहा, ‘‘ये लोग गंभीर नहीं हैं। और इनकी इसी गैर-गंभीरता की कीमत हम सभी चुका रहे हैं।’’ उनके 45 मिनट के भाषण के दौरान वहां मौजूद समर्थक लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे।

‘चीजकेक फैक्टरी’ अपनी शानदार सजावट के लिए मशहूर है। इसके बाद ट्रंप प्रशासन द्वारा की गई आलोचनाओं का भी ओबामा ने करारा जवाब दिया। ओबामा ने कहा, ‘‘सद्दाम हुसैन वाली बात से उन्हें परेशानी नहीं हुई।

लेकिन चीजकेक फैक्टरी वाली बात से उन्हें बहुत निराशा हुई।’’ उन्होंने याद करते हुए कहा कि ‘व्हाइट हाउस’ ने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट तक से चीजकेक फैक्टरी के सामने संवाददाता सम्मेलन करने को कहा था। भीड़ ने जब उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू की तो ओबामा ने समर्थकों से अपना गुस्सा वोट में बदलने और तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे आपकी नारेबाजी को नहीं सुन सकते, लेकिन आपका वोट सुन सकते हैं।’’ उन्होंने महंगाई से जुड़े मुद्दे उठाए और ट्रंप पर राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल करके मुनाफा कमाने का आरोप लगाया।

ओबामा ने कहा, ‘‘हमने कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा जो अनुचित लाभ देने के लिए इतना उतावला हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस शख्स ने पद पर रहते हुए अरबों डॉलर कमाए हैं। समझिए कि आज के समय में ऐसा पहले नहीं हुआ है।’’ उन्होंने ट्रंप पर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर कभी ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया। ओबामा अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ, अटलांटा की पूर्व मेयर और गवर्नर पद की उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स तथा चुनाव लड़ रहे अन्य डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे।

ओबामा ने कहा, ‘‘जब आपने मेरी तरह कई चुनावों में प्रचार किया हो, तो आप समझ सकते हैं कि कोई चुनाव थोड़ा अलग कब होता है। ऐसा चुनाव, जिसमें लोग कुछ नया पाने के लिए, कुछ बेहतर पाने के लिए इतने उत्सुक हों और लगातार परेशानियों से इतने तंग आ चुके हों कि आप जहां भी जाएं, वहां बदलाव की हवा चलती महसूस हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जॉर्जिया, इस समय मुझे यही महसूस हो रहा है। छह दिन में आपके पास ऐसा करने का मौका है।’’

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा

Andaman Nicobar में 5.1 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

राम तय करेंगे इजरायल में किसकी बनेगी सरकार? कौन हैं अरब पार्टियां, किनके हाथों में है कमान