Pakistan में सेना से भिड़ी अदालत, मुनीर को डिफेंस चीफ बनाने को बताया संविधान से खिलवाड़, लग गई इस्तीफों की जड़ी

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2025

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बागी तेवर सामने आए हैं। पाक सुप्रीम कोर्ट के दो सीनियर जज मंसूर अली शाह व अतहर मिनल्लाह ने इस्तीफा दे दिया है। जजों ने इस्तीफे में कहा, मुनीर को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा देने और डिफेंस चीफ बनाना संविधान से खिलवाड़ है। जजों ने 27वें संविधान संशोधन का विरोध किया है। पाकिस्तान के जो विपक्षी दल के नेता हैं उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया है।

क्या है 27वां संशोधन

इससे आर्मी चीफ मुनीर अब तीनों सेनाओं के डिफेंस चीफ बन गए हैं। मुनीर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट की कई शक्तियों को राष्ट्रपति के अधीन किया है। सुप्रीम कोर्ट की कई शक्तियां इस नए कोर्ट को दी जाएंगी। यानी सुप्रीम कोर्ट की शक्तियां ये जो नया कोर्ट बनाया जाएगा एफसीसी इसको दी जाएंगी। और चुनाव से जुड़ी अपीलें भी एफसीसी में ही जाएंगी। हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति प्रक्रिया भी बदलेगी। यानी आप ही सोचिए कि पाकिस्तान में किस तरह से उथल-पुथल मची हुई है।

इसे भी पढ़ें: Punjab में ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश, पुलिस ने 10 संदिग्धों को पकड़ा, ग्रेनेड अटैक की थी प्लानिंग

2 और जजों का और इस्तीफा संभव

27वें संविधान संशोधन के विरुद्ध पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में तेवर कड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही दो-तीन जज भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। शीर्ष न्यायपालिका का मानना है कि संविधान संशोधन कर आर्मी चीफ को असीमित शक्तियां प्रदान कर लोकतंत्र के अन्य स्तंभों को बौना कर दिया गया है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 16 जज हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत