PCB ने मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक को हाई परफॉर्मेंस सेंटर का कोच बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में स्थित अपने हाई परफोरमेंस सेंटर के लिये पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ और हरफनमौला अब्दुल रज्जाक को कोच नियुक्त किया। पीसीबी के सूत्र के अनुसार यूसुफ और रज्जाक के अलावा एक अन्य पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बासित अली को भी सेंटर में कोच के स्थान की पेशकश की गयी। मीडिया से बात करते हुए यूसुफ ने बाद में पुष्टि की कि उन्हें इस पद की पेशकश की गयी थी और वह इसे स्वीकार करके खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने फिट इंडिया फ्रीडम रन लांच की, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लेंगे भाग

हाल के महीनों में सेंटर में काफी सुधार हुआ है। पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान को हाल में इसका निदेशक बनाया गया था। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट परफोरमेंस निदेशक डेविड पार्सन्स की सेवायें भी ली हैं जो इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अकादमी में 2006 से स्पिन गेंदबाजी कोच भी थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा