Misbah-ul-Haq को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद हफीज का भी मिलेगा साथ

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह-उल-हक को अपनी "हाई-प्रोफाइल" क्रिकेट तकनीकी समिति का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है और उनकी भूमिका क्रिकेट मामलों पर पीसीबी अध्यक्ष को सलाह देने की होगी। समिति में इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद हफीज के रूप में पाकिस्तान के दो अन्य कप्तान होंगे। समिति के निर्माण की घोषणा पिछले हफ्ते हुई थी जब पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने बताया था कि समिति की अध्यक्षता मिस्बाह करेंगे और उन्हें रिपोर्ट करेंगे। समिति में तीन पूर्व कप्तानों के अलावा क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पीसीबी के घरेलू क्रिकेट विभाग के प्रमुख का एक प्रतिनिधि भी शामिल होगा।

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन का छलका दर्द, कहा- 'भारत में क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण'

बदलाव के दौर से गुजर रहा PCB

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट काफी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जका अशरफ के नेतृत्व वाला प्रबंधन हाल ही में सत्ता में आया जब नजम सेठी का कार्यकाल उनकी नियुक्ति के कुछ महीनों के भीतर अचानक समाप्त हो गया। अशरफ ने समिति में मिस्बाह, इंजमाम और हफीज को शामिल करने के पीछे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे घरेलू सर्किट में शीर्ष श्रेणी के क्रिकेटरों का उत्पादन सुनिश्चित कर सकते हैं। अशरफ ने कहा कि इन तीनों पूर्व कप्तानों के पास क्रिकेट का अच्छा ज्ञान है और वे आधुनिक क्रिकेट की मांगों को समझते हैं। घरेलू क्रिकेट संरचना किसी भी क्रिकेट राष्ट्र का एक स्तंभ है। हमें इसे फुलप्रूफ और इसकी संरचना को प्रगतिशील बनाना होगा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार