कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान सुपर लीग भी हुआ स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोविड 19 महामारी के कारण पाकिस्तान सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के बाकी मैच स्थगित कर दिये। पीएसएल का नाकआउट चरण शुरू हो गया था जिसमें सेमीफाइनल मैच मंगलवार को लाहौर में खेले जाने थे।

पीसीबी ने आधिकारिक हैंडिल से ट्वीट किया ,‘‘ एचबीएल पीएसएल 2020 स्थगित। बाद में खेली जायेगी। आने वाले समय में तफ्सील से जानकारी दी जायेगी।’’ मुल्तान सुल्तांस को गद्दाफी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी से खेलना था।

इसे भी पढ़ें: 19 साल की प्‍लेयर के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार

इसके बाद कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स का मैच होना था। पीसीबी ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे और टेस्ट श्रृंखला भी रद्द कर दी थी। पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के 184 मामले सामने आये हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा