पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, 16 साल का यह युवा खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

रावलपिंडी। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को बांग्लादेश को पारी और 44 रन से हराकर दो टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कायम की। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 126 रन से की लेकिन सपाट पिच होने के बाद भी उसकी पूरी टीम 168 रन पर आउट हो गयी। 

नसीम हालांकि पसली में दर्द के कारण सोमवार को मैदान में नहीं उतरे लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बाकी चारों विकेट 90 मिनट के अंदर चटका दिये। बांग्लादेश के लिए पिछले 11 टेस्ट में यह 10वीं हार है जबकि उन्होंने एक मैच ड्रा खेला। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने दिन की शुरुआत तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर चौके साथ की लेकिन इस ओवर में वह 41 रन के स्कोर पर पगबाधा हो गये। 

इसे भी पढ़ें: IND vs NZ: तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

लिटन दास (29) और नीचले क्रम के बल्लेबाज रूबेल हुसैन ने पाकिस्तान को 11.5 ओवर तक सफलता से महरुम रखा लेकिन मोहम्मद अब्बास ने रूबेल को पगबाधा कर के उनकी पांच रन की पारी का अंत किया। यासिर शाह ने इसके बाद दास और अबु जायेद का विकेट लेकर मैच खत्म किया। इस जीत से पाकिस्तान ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 60 अंक हासिल किये जिससे उसके 140 अंक हो गये। नौ टीमों की इस चैम्पियनशिप में भारत 360 अंक के साथ शीर्ष पर है जिसके बाद दूसरे पायदान पर आस्ट्रेलिया (246) और इंग्लैंड (146) है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट