30 साल से हम ये गंदा खेल खेल रहे हैं...आतंक की फैक्ट्री बनने पर क्यों मजबूर हुआ पाकिस्तान? कैमरे पर रक्षा मंत्री ने कर दिया खुलासा

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2025

1962 में देवानंद की आई फिल्म असली नकली का मशहूर गाना है लाख छुपाओ छुप न सकेगा, राज हो कितना गहरा। दिल की बात बता देता है, असली नक़ली चेहरा। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के साथ भी हो गया है। सच्चाई उसके जुबान पर आ गई। आतंक की फैक्ट्री बनकर आतंकवादियों को निर्यात करने की। खुद सबसे बड़ा कबूलनामा और किसी ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कैमरे के सामने कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान इस वक्त सुर्खियों में है। जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से कह गया कि पाकिस्तान एक आतंकवादी संगठन का समर्थन कर रहा है, तो उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान पश्चिम के लिए गंदा काम कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू, शहबाज शरीफ ने 2 बार पीएम मोदी को फोन मिलाया?

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के साथ शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया, सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी और भारतीय एयरलाइन के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। इसके साथ ही उसने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत उसके लिए निर्धारित पानी के प्रवाह को रोकने या परिवर्तित करने का कोई भी प्रयास युद्ध छेड़ने के समान माना जाएगा। पाकिस्तान ने वाघा सीमा चौकी को भी बंद कर दिया, दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारतीय नागरिकों को जारी सभी वीजा भी निलंबित कर दिए हैं तथा भारतीय उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों को वापस जाने को कहा। ये घोषणाएं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद की गईं। शरीफ ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों को कमतर करने के भारत के कदमों पर उचित प्रतिक्रिया के संबंध में विचारके लिए सरकार के प्रमुख मंत्रियों और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की।  

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra