SCO Summit: अगर भारत आमंत्रित करता है ... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एससीओ की बैठक में भाग लेने पर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2023

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा है कि भारत ने उन्हें 27 अप्रैल को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में अभी तक आमंत्रित नहीं किया है। पाकिस्तान के निजी चैनल 92 न्यूज को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने एससीओ सम्मेलन के लिए भारत आने की खबरों का खंडन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक निर्धारित बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है और अगर भारत आने वाले दिनों में ऐसा करता है, तो भी इस कार्यक्रम में भाग लेने का अंतिम निर्णय पाकिस्तानी सरकार द्वारा लिया जाएगा। पिछले हफ्ते, यह बताया गया कि पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्री एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए भारत आएंगे।

प्रमुख खबरें

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी

Lyngdoh Committee नियमों के उल्लंघन का आरोप, Delhi High Court में DUSU Election को दी गई चुनौती

DK Shivakumar बोले जनता डरे तो Democracy तानाशाही बन जाती है