Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का किया गया राजनीतिक उत्पीड़न: अदालत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार -निरोधक अदालत ने व्यवस्था दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 1986 के भ्रष्टाचार के एक मामले में राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उनकी पार्टी ने बृहस्पतिवार को इस फैसले को उनकी बेगुनाही पर अदालती मुहर बताया। लाहौर की जवाबदेही अदालत ने बृहस्पतिवार को विस्तृत आदेश जारी कर सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ को भूखंडों के कथित अवैध आवंटन के 37 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। यह मामला पंजाब प्रांत से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine: ल्वीव पर रूस के मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, कई घायल

यह मामला 2020 में दर्ज किया गया था जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान कथित रूप से विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज ने अदालत के फैसले को नवाज की बेगुनाही तथा राजनीतिक उत्पीड़न का सबूत बताया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ फैसला दर्शाता है कि उन्हें उनके विरोधियों ने प्रताड़ित किया तथा उनके विरूद्ध सभी मामले फर्जी आरोपों पर आधारित हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी