Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, कप्तान सलमान अली आगा हुए चोटिल

By Kusum | Sep 11, 2025

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को ओमान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, एशिया कप में शुरुआत करने से पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा को चोट लग गई है जिसके टीम की मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं बुधवार को आईसीसी एकेडमी में ट्रेनिंग सेशन के दौरान ज्यादा देर तक अभ्यान नहीं किया। इस दौरान हल्की ऐंठन के कारण उनकी गर्दन पर पट्टी बंधी हुई थी। 

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा बुधवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए और उन्हें गर्दन में ऐंठन के कारण पट्टी बांधे देखा गया। सलमान टीम के साथ ट्रेनिंग ग्राउंड त गए लेकिन वार्म-अप और हल्की फुटबॉल ड्रिल सहित सभी प्रकार की फिटनेस गतिविधियों से दूर रहे जबकि बाकी खिलाड़ियों ने पूरे ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Meta ने US में 18 अरब डॉलर के समझौते से निपटाया मुकदमा, सुरक्षा नियम बदलेंगे

UP में Ganga Expressway की गुणवत्ता पर सवाल, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा!

Gaza Ceasefire पर अमेरिकी दूत Nikolay Mladenov ने इजराइली हमलों की आलोचना की

Bihar-UP को बड़ी राहत, Gandak का जलस्तर घटा, बाढ़ का तत्काल खतरा टला