फर्जी लाइसेंस घोटाले में पाकिस्तान के193 पायलटों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विमानन नियामक ने एक बड़े घोटाले के मद्देनजर 262 पायलटों के खिलाफ जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद संदिग्ध उड़ान लाइसेंस होने के संदेह में 193 पायलटों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। पाकिस्तान में पायलट लाइसेंस को लेकर यह घोटाला 22 मई को कराची में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के दौरान सामने आया। इस हादसे में 97 लोग मारे गए थे। जांच में पाया गया कि पाकिस्तान के लगभग एक-तिहाई पायलटों ने परीक्षा में नकल की लेकिन फिर भी देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) द्वारा उन्हें लाइसेंस दिए गए। पायलटों के फर्जी दस्तावेजों के बारे में उड्डयन मंत्री के खुलासे के बाद, देश की शीर्ष अदालत ने 21 जुलाई को सीएए को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (पीआईए) के पायलटों के खिलाफ तत्काल जांच पूरी करने का काम सौंपा था।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े