पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अफीफ हुसैन से माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शनिवार को दूसरे टी20 के दौरान अफीफ हुसैन पर एक थ्रो फेंकने के लिये बांग्लादेश के इस बल्लेबाज से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। हुसैन ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया। जिसके बाद यह पाकिस्तानी गेंदबाज आपा खो बैठा। अफरीदी ने बाद में फोलो थ्रू में गेंद लेकर इसे स्टंप की ओर फेंका, हालांकि हुसैन उस समय अपनी क्रीज पर थे। यह गेंद बल्लेबाज को लग गयी और उन्हें देखने के लिये डाॉक्टर को मैदान पर जाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: दीपक चाहर और किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली ‘भारत ए’ टीम में शामिल

पाकिस्तान ने दूसरा टी20 मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन एक अन्य तेज गेंदबाज हसन अली का बर्ताव भी प्रबंधन को पसंद नहीं आया है। हसन को पहले टी20 में बांग्लादेशी बल्लेबाज नुरूल हसन के आउट होने के बाद की गयी हरकत के लिये फटकार भी लगायी गयी थी।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में लौटी बहार: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही रफ्तार

मोरक्को के कोच ने France को ललकारा: FIFA World Cup जीतना ही असली बोनस

India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

एआई युग में कम लागत का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर