यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने वाले पाकिस्तान विदेश सेवा का अधिकारी बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

इस्लामाबाद। यूक्रेन में तैनात, पाकिस्तानी विदेश सेवा के एक अधिकारी को एक स्थानीय कर्मचारी का यौन शोषण करने का दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था। अहमद को घोर कदाचार का दोषी पाया गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोविड-19 से मौत के 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

आदेश के अनुसार, अहमद का आचरण एक अधिकारी और भद्र पुरुष के अनुरूप नहीं पाया गया और ऐसा आचरण सेवा के अनुशासन के भी प्रतिकूल था। अहमद पर एक स्थानीय सफाई कर्मी का यौन शोषण करने, अधिकार का दुरुपयोग करने, प्रतिकूल वातावरण निर्मित करने और कीव में स्थानीय कर्मचारी को अवैध रूप से बर्खास्त करने का भी आरोप था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उसे दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। नियमानुसार, अधिकारी देश के सेवा न्यायाधिकरण में अपील दायर कर सकता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit का असर: Delhi में VVIP Movement से कई रास्ते बंद, Police ने जारी किया Traffic Plan

परंपरा और करुणा का संगम! Disha Patani और PETA Indiaने केरल के मंदिर को भेंट किया रोबोटिक हाथी

13 साल की लड़की के हाथ में परमाणु बम का बटन! किम जोंग के फैसले को चुनौती देंगी बहन

Ranbir Kapoor हुए Dhurandhar के मुरीद हुए, Ranveer Singh की फिल्म को बताया अपनी फेवरेट