मैं अब भी इंतजार कर रहा हूं... जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोली

By Kusum | Apr 20, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने दावा किया है कि वह अब भी पाकिस्तान बोर्ड से कुछ बचे पारिश्रमिक का इंतजार कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिलेस्पी ने एक स्टोरी पोस्ट की जो पाकिस्तान मीडिया के साथ उनके इंटरव्यू से संबंधित थी जिसमें कहा गया था कि पीसीबी को अब भी उनके कुछ पारिश्रमिक को मंजूरी देनी है। 

ये पहली बार है जब दोनों में से किसी ने पीसीबी के साथ वित्तीय मामलों पर सार्वजनिक रूप से बात की है। एक स्टोरी में लिखा था कि, मैं अब भी पीसीबी से बचे पारिश्रमिक का इंतजार  कर रहा हूं। जबकि दूसरी स्टोरी में लिखा था कि, गैरी कर्स्टन और मुझे एक टीम बनाने का सपना बेचा गया था। एक मैच हारने के बाद अचानक, वह सपना खिड़की से बाहर फेंक दिया जाता है। 

संयोग से पीसीबी ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय टीम के हेड कोच और लाहौर में अपने उत्कृष्टता प्रदर्शन केंद्र के निदेशक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान के इस्तीफा देने के बाद निदेशक का पद खाली हो गया है। पिछले साल पहले कर्स्टन और फिर गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद से पूर्व टेस्ट गेंदबाज आकिब जावेद सभी फॉर्मेट में अंतरिम हेड कोच हैं। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा