जय शाह के बयान पर कम नहीं हो रही पाकिस्तान की बौखलाहट, आपात बैठक की मांग, कहा- हो सकता है विभाजन

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

एशिया कप को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की बौखलाहट का आलम यह है कि वह भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से बॉयकॉट करने की भी बात कह रहा है। इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आधिकारिक बयान भी आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद से आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि जय शाह ने एक बयान में कहा था कि 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में भारत वहां का यात्रा नहीं करेगा। इसलिए एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। हालांकि, जय शाह ने यह भी कहा कि भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत देना सरकार का काम है। इसमें भी हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शाह ने कहा एशिया कप तटस्थ स्थल पर खेलेंगे, पीसीबी ने विश्वकप से हटने की धमकी दी

पीसीबी ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के बयान में क्षमता है कि ये एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित कर सकते हैं और क्रिकेट विश्व कप 2023 तथा 2024-31 चक्र में भारत में भविष्य की आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को भी प्रभावित कर सकते हैं। बयान के मुताबिक पीसीबी को अब तक एसीसी अध्यक्ष के बयान पर एसीसी की ओर से कोई आधिकारिक संवाद या स्पष्टीकरण नहीं मिला है। पीसीबी ने अब एशियाई क्रिकेट परिषद से आग्रह किया है कि वह महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा के लिए व्यावहारिक रूप से जितना जल्दी संभाव हो अपने बोर्ड की आपात बैठक बुलाए।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के