पाकिस्तान सरकार ने कहा- CPEC प्रोजेक्ट को निशाना बना रहे हैं अफगान आतंकी

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 01, 2022

चीन और पाकिस्तान की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना जिसे हम चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के नाम से जानते हैं। उसे अफगानिस्तान के आतंकी निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी पाकिस्तान सरकार की ओर से दी गई है। पाकिस्तान के आतंक निरोधी विभाग (CTD) की ओर से बताया गया कि अफगानिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 90 फीसद आतंकी ग्रुप इस चाइना पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर परियोजना को निशाना बना रहे हैं।

 पाकिस्तान के आतंक विरोधी विभाग के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जावेद इकबाल ने पाकिस्तान के अखबार द न्यूज को एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने इस इंटरव्यू में कई बातें बताईं। पहले पाकिस्तान की सरकार या सेना अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों के नाम लेने में हिचकते थे। इसका कारण यह था कि, पाकिस्तान अफगान तालिबान को नाराज नहीं करना चाहता था। उन्होंने बताया कि, अफगानिस्तान से संचालित हो रहे यह आतंकी संगठन चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को खाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं ये आतंकी संगठन प्रमुख प्रतिष्ठान, पोलियो टीम और इकोनॉमिक एक्टिविटीज को भी टारगेट कर रहे हैं।

 CDT के डिप्टी इंस्पेक्टर जरनल इकबाल जावेद ने कहा कि, हमारी फौज ने इस्लामिक स्टेट- खोरासन ग्रुप से जुड़े आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्यवाई की है। जिन आतंकियों को हमारी फौज ने गिरफ्तार किया, वह करीब 40 हमलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि, साल 2021 में हमारी फौज ने 110 आतंकियों को मार गिराया और 599 को गिरफ्तार किया। जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया उनसे काफी पैसा और हथियार बरामद हुए।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया