पाक सरकार ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट के बारे में ATC से मांगा स्पष्टीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नाराज सरकार ने देश के नागर विमानन प्राधिकरण से उसके उस पत्र के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें कहा गया था कि पिछले महीने कराची में दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइन (पीआईए) के विमान के पायलट ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष के निर्देशों का पालन नहीं किया। सरकार ने कहा है कि इस प्रकार की जानकारी पहले जांच बोर्ड को देनी चाहिए। नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने धन की कमी से जूझ रही पीआईए को दो जून को लिखे पत्र में कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) के निर्देशों का पालन नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता