नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, लगातार चौथे दिन किया संघर्षविराम उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2019

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को लगातार चौथे दिन जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 2018 में 1600 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जो सर्वोच्च है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में शुक्रवार को अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में मोर्टार से बम दागे।

इसे भी पढ़ें: मच्छेल में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, एक जख्मी

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट, खादी करमारा, गुलपुर क्षेत्रों को निशाना बनाया जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोलीबारी और गोलाबारी देर रात तक चली। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने पिछले तीन दिनों में पुंछ में अग्रिम चौकियों और असैन्य क्षेत्रों में गोलाबारी की है। उन्होंने बताया कि संयम बरतने और शांति कायम रखने के लिये 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिये बार-बार आह्वान किये जाने के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के हमला किया है।

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास