Wing Commander Abhinandan को अभी भी नहीं भूल पाया है पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली में क्या बोला?

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2024

बार-बार तख्तापलट के लिए बदनाम देश की शक्तिशाली सेना के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों और भाग्य के कारण एक बार फिर वो नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए हैं। पाकिस्तान के नए निर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने पहले भाषण में भारत, कश्मीर और विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र किया है। पीएम निर्विाचित होते ही शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की निर्धारित पॉलिसी का पालन करते हुए वही पुराना कश्मीर का राग अलापा। लेकिन इसी के साथ-साथ विंग कमांडर अभिनंदन और फिलिस्तीन जैसे मुद्दों पर भी बोले। लेकिन सबसे पहले पूरे एक घंटे तक देश किस हाल में है वो लोगों को बताते रहे। हालांकि पूरा फोकस शहबाज शरीफ का देश के आर्थिक हालात, जी20 और कर्ज पर था। लेकिन इसी बीच उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र करना नहीं छोड़ा। इसके अलावा उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन संकट पर भी चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan संभलता नहीं और कश्मीर चाहिए, पीएम बनते ही नेशनल असेंबली में शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर

पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज (72) को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले, जो सदन का नेता बनने के लिए आवश्यक मतों से 32 अधिक हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार एयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा करते हुए शहबाज को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में Police Encounter के बाद दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप