पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, हल्के लक्षण दिखते ही खुद को किया होम क्वारंटाइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मिर्जा ने कहा कि उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह सभी एहतियात बरत रहे हैं। मिर्जा ने ट्वीट किया, “मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सकीय परामर्श के तहत मैंने घर में खुद को अलग कर लिया है और सभी एहतियात बरत रहा हूं। मुझे हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मेरे लिए दुआ करें।” उन्होंने अपने साथियों से अच्छा काम जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, आप (साथी) बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और मुझे आप पर गर्व है। मिर्जा महामारी के खिलाफ जंग में सरकार की ओर से आगे रहे हैं और हालात को लेकर रोजाना मीडिया को ब्रीफ भी करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी