पाकिस्तान: Imran Khan की पार्टी ने चुनावी तैयारियां की शुरू, सोमवार से पंजाब सूबे में चुनाव प्रचार की होगी शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2023

इस्लामाबाद। पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने रविवार को घोषणा की कि वह सोमवार को आधिकारिक रूप से पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेगी। हालांकि, अबतक पंजाब सूबे में चुनाव के तरीखों की घोषणा नहीं की गई है।

पीटीआई के महासचिव असद उमर ने कहा, ‘‘तहरीक-ए-इंसाफ कल से आधिकारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगी। वे (सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट गठबंधन) चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन हम तैयार हैं।’’ यह रोचक है कि पीटीआई ने अनिश्चितता के बीच देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में चुनाव प्रचार शुरू कर रही है। इस सूबे से सबसे अधिक करीब 150 सदस्य संसद के लिए निर्वाचित होते हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग चुनाव कराने के लिए संघीय सरकार से कोष मिलने का इंतजार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर