Brahmos Missile Pakistan: भारतीय वायुसेना के अधिकारी की एक चूक को कैसे अवसर में बदलने का मौका तलाश रहा पाकिस्तान, BrahMos को डिकोड करने में लगा

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2023

पाकिस्तान से एक खबर सामने आई है जो भारत की चिंता बढ़ा सकती है। पाकिस्तान इन दिनों भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डिकोड करने की कोशिश में लगा हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से ब्रह्मोस मिसाइल में लगे गाइडेड सिस्टम और इंजन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहता है। इससे पाकिस्तान को ब्रह्मोस के खिलाफ एक रडार और एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित करने में मदद मिल सकती है। आपको याद होगा कि साल 2023 को मार्च महीने में जब पाकिस्तान में गलती से भारत की ब्रह्मोस मिसाइल फायर कर दी गई थी, ये एक बड़ा विवाद बना था। इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में सफाई देते हुए कहा था कि यह मिसाइल अनजाने में चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: Interview: बलूचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री नाएला कादरी ने कहा- बलूचों की मदद करे दुनिया

ब्रह्मोस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, युद्धपोत के साथ-साथ जमीन पर मौजूद सिस्टम समेत कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय सेनाओं में इस मिसाइल को पहले ही शामिल किया जा चुका है और इसने कई मौकों पर अपनी श्रेष्ठता को साबित भी किया है। वर्तमान में इसकी सीमा 250 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक यहां तक कि 600 किलोमीटर तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ परीक्षण किए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस