आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के बिना नहीं हटेगी पाक पर लगी रोक: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को संकेत दिया कि वह पाकिस्तान के लिये रक्षा सहायता पर लगी रोक को तब तक हटाने के इच्छुक नहीं हैं जब तक कि वह आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ उसकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो जाते। अपने ‘ओवल ऑफिस’ में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पहली बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि हम लोग कई साल से पाकिस्तान को 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता दे रहे हैं। समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे लिये कुछ नहीं कर रहा है।

हालांकि ट्रम्प ने फौरन साफ किया कि यह इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले की बात थी। उन्होंने कहा कि वे (पाकिस्तान) वाकई में बहुत विनाशकारी थे। वे हमारे खिलाफ जा रहे थे और हम इसी के बारे में बात कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले मैंने इस 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता को खत्म कर दिया।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास