हो गया तगड़ा एक्शन, हिल गए सारे देश! परमाणु बम की धमकी दे रहा पाकिस्तान, अमेरिका इंजन ही लॉक कर देगा?

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2025

भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी वैसे तो किसी से छुपी नहीं है। ये तो हमें पता है कि चीन हमारे लिए पाकिस्तान से ज्यादा खतरनाक है लेकिन फिर भी हम चीन की बजाय पाकिस्तान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। भारत और पाकिस्तान पहले एक ही मुल्क थे। लेकिन 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान अलग मुल्क बना। दोनों देश अलग एक साथ हुए और लगभग एकसाथ ही आगे बढ़े। लेकिन आज भारत कहां खड़ा है और पाकिस्तान की हालात तो किसी से भी छुपी नहीं है। पहलगाम हमले के बाद भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से डरा पाकिस्तान अब गीदड़भभकी देने की कोशिश कर रहा है कि भारत ने कुछ भी करने की कोशिश की तो न्यूक्लियर अटैक कर दिया जाएगा।परमाणु आंकड़ों की संस्था सीपरी के अनुसार 170 परमाणु हथियार पाकिस्तान के पास है और 172 परमाणु हथियार भारत के पास हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिंधु का एक बूंद पानी पाकिस्तान को पीने नहीं देगा भारत?? सिंधु जल प्रवाह को रोकने की ये है मोदी सरकार की योजना

पाकिस्तान के पास एक ही तरीका है जिसके जरिए वो परमाणु बम दाग सकता है। अमेरिका की तरफ से उसे एफ 16 फाइटर प्लेन दिए गए हैं। जिसके जरिए वो इसे दाग सकता है। लेकिन अमेरिका की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ने इस तरह की कोई कोशिश की तो एफ 16 का इंजन ही लॉक कर दिया जाएगा। अब ऐसे में पाकिस्तान की सेना कोई कंधे पर लादकर तो परमाणु बम दागेगी नहीं। गौररतलब है कि पाकिस्तान ने कई छोटे-छोटे परमाणु हथियार तैयार कर रखे हैं, जिसके इस्तेमाल की धमकी वो हमेशा देता रहता है। भारत के पास छोटे-छोटे परमाणु हथियार नहीं है। जो भी हैं, उनका असर बड़ा और खतरनाक हो सकता है। भारत की मिसाइलों की जद में पूरा पाकिस्तान आता है। जबकि पाकिस्तान की मिसाइल 2750 किलोमीटर तक परमाणु हथियारों से हमला कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार

US-Iran की Peace Talks पर बड़ा सस्पेंस, क्या Pakistan में होगी बातचीत? तेहरान ने साधी चुप्पी