तालिबान के लिए परेशान है पाकिस्तान, बिल गेट्स से मदद की गुहार लगा रहे इमरान

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2021

आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान दुनिया के सामने कई बार तालिबान की पैरवी कर चुका है। अब एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान के लिए मदद मांगी है। इमरान खान ने अफगानिस्तान के लिए माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स से मदद मांगी है। इमरान ने ये मदद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए मांगी है। खबरों की माने तो इमरान खान ने गेट्स से फोन पर बातचीत की है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व एनएसए ने कहा, पाकिस्तान को अब और मदद नहीं दी जानी चाहिए

इमरान खान और बिल गेट्स ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से संक्रामक रोगों को मिटाने के अपने संकल्प को और मजबूत करने की बात कही। इमरान खान ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा पोलियो उन्मूलन को लेकर की गई सहायता को लेकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस साल वाइल्ड पोलियो वायरस का सिर्फ एक केस सामने आया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार पाकिस्तान में पोलियो के सभी रूप को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल