प्रतिबंध नहीं लगाए जाएं, तो रूस से सस्ता तेल खरीद सकता है पाकिस्तान: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

इस्लामाबाद|  यदि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं लगाए जाते हैं, तो पाकिस्तान का इरादा रूस से सस्ता तेल खरीदने का है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को एक मंत्री के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

रिफिनिटिव के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान का ईंधन आयात जून में चार साल के उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले महीने मई के 6,30,000 टन से बढ़कर जून में 7,00,000 टन हो गया। मंगलवार को ‘जियो न्यूज’ के एक कार्यक्रम के दौरान पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, ‘‘रूस से सस्ता तेल आयात करने के बारे में पाकिस्तान का रवैया उदार है।’’

हालांकि, मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान रूसी तेल को रियायती दरों पर खरीदने के लिए तैयार है, जब तक कि ‘‘इस तरह के सौदों को सुनिश्चित करने के परिणामस्वरूप उसपर भी तरह का अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं लगाया जाता।

प्रमुख खबरें

बेल्जियम की सुप्रीम कोर्ट से चोकसी की अपील खारिज, कहा-भारत में न्याय से इनकार का खतरा नहीं

Paush Amavasya 2025: इस साल की आखिरी अमावस्या कब है? जानें तिथि, महत्व और पूजा-विधि

अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

BJP का मिशन Bengal! 29 और 30 दिसंबर को राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह