By अभिनय आकाश | Dec 20, 2024
पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का दोस्त बता रहा है। लेकिन पाकिस्तान को अमेरिका से भी झटका मिल रहा है। पाकिस्तान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन हुआ है और उसके मिसाइल प्रोग्राम पर ब्रेक लगा दिया गया है। कर्ज, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने फिर बड़ा झटका दे दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान का सपना चकनाचूर कर दिया है। अमेरिका ने बैलेस्टिक मिसाइल से जुड़ी पाकिस्तान की चार बड़ी कंपनियों पर बैन लगाया है। बाइडेन के एक्शन से पाकिस्तान अब चौंक गया है। जिन कंपनियों पर अमेरिका ने पाबंदी लगाई है उसमें पाकिस्तान की एनडीसी भी शामिल है जिसने शाहीन मिसाइल को डेवलप किया है। दरअसल, पाकिस्तान की लंबी दूरी की मिसाइल से होने वाले खतरे को देखते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान की चार संस्थाओं पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान की रक्षा एजेंसी एनडीसी यानी नेशनल डेवलपमेंट कॉपलैक्स और अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल, रॉकसाइट इंटरप्राइज पर अमेरिका ने बैन लगा दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा है कि नेशनल डेवलपमेंट कॉपलैक्स और तीन कंपनियों पर ये प्रतिबंध एक कार्यकारी आदेश के तहत लगाए गए जो सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को और उनके वितरण के साधन को लक्षित करता है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी कार्यवाही दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण है। सैन्य विषमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाएगी।
Stay updated with International News in Hindi