पाकिस्तान: मस्जिद में हुए विस्फोटों के लिए जिम्मेदार नेटवर्क का खुलासा करने का अधिकारियों का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

पेशावर। पाकिस्तानी जांच अधिकारियों ने देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले के लिए जिम्मेदार रहे पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का रविवार को दावा किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय राजधानी पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित मस्जिद में शुक्रवार को हुए इस हमले में 63 लोग मारे गये थे और 200 अन्य घायल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: जडेजा और अश्विन ने भारत को तीन दिन में एक पारी और 222 रन से दिलाई जीत

एक दिन पहले, पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा था कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस और जांच एजेंसियों ने हमले से जुड़े सभी तीन संदिग्धों की पहचान कर ली है। अहमद ने कहा कि पुलिस और जांच एजेंसियां ​​​​एक या दो दिनों में उन संदिग्धों तक पहुंच जाएंगी।

प्रमुख खबरें

दंगा करने वालों का पासपोर्ट होगा रद्द! CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस सख्त

Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा Alternative Relationship का क्रेज?

JP Nadda का छात्रों को बड़ा ऑफर: हमारे घर या दफ्तर आइए, Paper Leak पर बात करेंगे

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील