India-Pakistan Tension: भारत की आक्रमक एक्शन को देख घबराया पाकिस्तान, PoK से गुजरने वाली सभी उड़ानें कर दी रद्द

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन ने बुधवार को सुरक्षा कारणों से गिलगित, स्कार्दू और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दीं। उड़ान कार्यक्रम का हवाला देते हुए, उर्दू दैनिक जंग ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने कराची और लाहौर से स्कार्दू के लिए दो-दो उड़ानें रद्द कर दीं। अखबार ने विमानन सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद से स्कार्दू जाने वाली दो उड़ानें और इस्लामाबाद से गिलगित जाने वाली चार उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। 

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द