Pakistan के प्रधानमंत्री ने चैंपियंस ट्रॉफी पर पीसीबी को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 08, 2024

लाहौर । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के मुद्दे पर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को ‘पूर्ण समर्थन’ का आश्वासन दिया है और सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा है कि देश को इस मामले से निपटने के दौरान अपना आत्मसम्मान बनाए रखना चाहिए। शरीफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संरक्षक भी हैं। उन्होंने नकवी से यह भी कहा कि यह केवल पैसे का मामला नहीं है क्योंकि जनता की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है और इसके बजाय टूर्नामेंट को ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेले जाने की मांग की है।

सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर पीसीबी को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और भारत द्वारा पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने पर (पीसीबी) अध्यक्ष द्वारा अपनाए गए रुख की सराहना की। ’’ उन्होंने कहा कि शरीफ ने नकवी से कहा कि सब कुछ पैसे के बारे में नहीं है और पाकिस्तान को अपने आत्मसम्मान और गौरव को ध्यान में रखते हुए इस मामले से निपटना चाहिए। ‘जियो टीवी’ के अनुसार बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने नकवी से कहा, ‘‘भारत द्वारा पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में पीसीबी द्वारा अपनाया गया रुख सभी पाकिस्तानियों की भावनाओं को दर्शाता है।’’

नकवी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी पर कोई भी फैसला सरकार से सलाह लेने के बाद लिया जाएगा। सरकार के करीबी एक अन्य सूत्र ने कहा कि नकवी ने पाकिस्तान के अगले कदम के बारे में उन्हें सूचित करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के समक्ष पीसीबी द्वारा प्रस्तावित ‘फ्यूजन फॉर्मूले’ को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। सूत्र ने कहा, ‘‘मूल रूप से नकवी प्रधानमंत्री को अपडेट रखना चाहते थे और अगर पीसीबी टूर्नामेंट पर कोई मुश्किल फैसला लेकर गतिरोध तोड़ने का फैसला करता है तो उनकी मंजूरी लेना चाहते थे। ’’ पीसीबी चाहता है कि बीसीसीआई एक ऐसा फॉर्मूला स्वीकार करें जिसके तहत अगर भारत पाकिस्तान में कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं खेलता है तो पड़ोसी टीम भी किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगी।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये