इमरान खान ने पाक के पहले संक्रामक रोग अस्पताल का उद्घाटन किया, कोरोना के मामले हुए 2,40,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को यहां संक्रामक रोगों के लिए विशेष अस्पताल का उद्घाटन किया जो कि देश का पहला ऐसा अस्पताल है। पाकिस्तान में कोविड-19 के कुल मामले 2,40,000 से अधिक हो गए हैं और इससे करीब पांच हजार लोगों की जान जा चुकी है। 250 बिस्तर वाले ‘आइसोलेशन हॉस्पिटल एंड इन्फैक्शियस ट्रीटमेंट सेंटर’ (आईएचआईटीसी) का निर्माण रिकार्ड 40 दिन में किया गया है। खान ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में लोगों से अपील की कि वे ईद उल अजहा पर एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें जो कि 31 जुलाई को मनाये जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मई में ‘‘ईद उल फितर के मौके पर लापरवाही’’ के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी हो और अस्पतालों पर दबाव बना हो।

इसे भी पढ़ें: इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर के निर्माण के खिलाफ पाक कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

मरीजों की हालत नाजुक है और इनमें से 435 मरीज वेंटेलेटर पर हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,983 हो गई है। कुल संक्रमितों में से सिंध प्रांत में 99,362, पंजाब में 84,587, खैबर पख्तूनख्वा में 29,052, इस्लामाबाद में 13,731, बलूचिस्तान में 11,052, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,605 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,459 मामले हैं। वहीं नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना प्रसारित किये जाने पर रोक के लिए गृह मंत्रालय में एक समिति गठित करने का निर्णय किया है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट