सरकार बचाने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं इमरान खान, अविश्वास मत से पहले बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी चुनौतियों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की एक बैठक बुलाई, जो सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वोच्च मंच है। इससे एक दिन पहले सत्ताधारी गठबंधन में एक अहम सहयोगी दल के पाला बदलने के बाद प्रधानमंत्री संसद में प्रभावी रूप से बहुमत खो चुके हैं और विपक्ष पहले ही उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर चुका है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि एनएससी की बैठक प्रधानमंत्री आवास में होगी। एनएससी की अध्यक्षता प्रधान मंत्री करते हैं और इसमें तीनों सेनाओं केप्रमुख, प्रमुख मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल होते हैं। 

डान अखबार की खबर के मुताबिक,खान ने टीवी चैनलों के एंकरों के एक चुनिंदा समूह को भी बुलाया और उन्हें बताया कि “पत्र की धमकी और अहंकार भरी थी” और अविश्वास प्रस्ताव विफल होने पर पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि खान ने मीडिया को पत्र नहीं दिखाया। पाकिस्तान की संसद के निचले सदन में बृहस्पतिवार को खान के खिलाफ उनकी सरकार को गिराने के लिए संयुक्त विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए बैठक होनी है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के किसी भी प्रधानमंत्री ने अब तक पूरा नहीं किया अपना कार्यकाल, अधूरा ही रहा 5 सालों का सफर 

एनएससी की बैठक प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करने के लिए नेशनल असेंबली सत्र के मौके पर हो रही है। इस बीच, पत्र का महत्व स्पष्ट रूप से कम हो गया है क्योंकि यह एक पाकिस्तानी दूत ने लिखा था और यह मेजबान देश के अधिकारियों के साथ दूतावास के अधिकारियों की बैठक पर आधारित है, जिन्होंने चल रहे यूक्रेन युद्ध के बारे में पाकिस्तान की विदेश नीति पर नाराजगी व्यक्त की थी। विपक्ष के दबाव के बाद, सरकार ने सुरक्षा पर एक संसदीय निकाय को पत्र के बारे में जानकारी देने का भी संकेत दिया है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने ट्वीट किया, “यदि सरकार और विपक्षी पक्ष के संसदीय नेता सहमत होते हैं, तो संवेदनशील पत्र के मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की एक बंद कमरे में होने वाली बैठक में चर्चा की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन