रहस्यमय परिस्थितियों में पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट और PTI नेता आमिर लियाकत की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

कराची (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के विवादास्पद राजनेता एवं टेलीविजन हस्ती आमिर लियाकत हुसैन का कराची में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता हुसैन का निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। हुसैन के परिजनों ने उनके आकस्मिक निधन की वजह नहीं बताई है और वे शव का पोस्टमार्टम करने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं। नेशनल असेंबली के सदस्य हुसैन (50) हाल ही में तब चर्चा में आ गए थे, जब उनकी तीसरी पत्नी एवं किशोर टिक-टॉकर दानिया मलिक ने उन पर मादक पदार्थ लेने, उन्हें गाली देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी।

इसे भी पढ़ें: रिपब्लिकन सांसद ने सेवा इंटरनेशनल की सराहना के लिए प्रस्ताव पेश किया

हैदर ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी तरह की साजिश की कोई बात सामने नहीं आई है। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।’’ हालांकि, बाद में राजनेता के परिवार ने पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जमशेद के पुलिस अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बताया कि मृतक सांसद के घर को सील कर दिया गया है और पुलिस की ‘क्राइम सीन यूनिट’ ने परिसर की जांच के दौरान कुछ सबूत इकट्ठे किए हैं। उन्होंने बताया कि लियाकत हुसैन के कर्मचारियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने सुबह घबराहट होने की शिकायत की थी, जिसके बाद वह कमरे से बाहर आए, कुछ देर बाहर रहे और फिर दोबारा अंदर चले गए। अधिकारी के मुताबिक, बाद में जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने हुसैन के हाथ और पैर ठंडे पाए। लियाकत हुसैन ने तीन शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

बोफोर्स कांडः एक झूठ के शापित होने का सच

Pressure में खेली गई वो पारी! David Miller के करियर का turning point, जानिए

Bhikaji Cama Death Anniversary: वो वीरांगना जिसने Germany में लहराया भारत का तिरंगा और British Rule को ललकारा

Sridevi Birth Anniversary: एक फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज करने वाली Legend की Success Story और अनकहे किस्से