शर्म करो कांग्रेस, राहुल के कश्मीर पर दिए गये बयानों को पाक ने UN में किया इस्तेमाल: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

सिलवासा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि उसे इस पर  शर्मिंदा  होना चाहिए कि उसके नेता राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर अपनी याचिका में इस्तेमाल किया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने यहां एक जनसभा में गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के कदम का समर्थन किया है लेकिन कुछ लोग अब भी उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के कदम का विरोध किया।

गांधी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद कश्मीर में हिंसा की खबरों और ‘लोगों के मरने’ का बयान में जिक्र किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी याचिका में इसका उल्लेख किया। अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। शाह ने कहा कि विशेष दर्जा समाप्त करने से जम्मू कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव