बदहाल पाकिस्तान के आए इतने बुरे दिन? इस्लामाबाद एयरपोर्ट को विदेशी हाथों में देने की तैयारी

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2023

पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसका विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है। वहीं खबर आई है कि पाकिस्तान सरकार सक्रिय रूप से प्रमुख हवाई अड्डों के संचालन की आउटसोर्सिंग कर रही है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IIA) को विदेशी ऑपरेटरों को आउटसोर्स करने की बातचीत उन्नत चरण में है। वित्त मंत्री इशाक डार ने हितधारकों को 12 अगस्त तक आईआईए के संचालन को आउटसोर्स करने की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है, जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल का आखिरी दिन है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Elections: अगले महीने कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंप देंगे शाहबाज शरीफ, जानें पाकिस्तान में कब होगा चुनाव?

वित्त मंत्री ने इस महीने के अंत से पहले विमानन कानूनों में बदलाव को मंजूरी देने की तत्परता भी व्यक्त की। बैठक में उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप आईआईए की आउटसोर्सिंग को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति हुई। समिति ने आईआईए संचालन को आउटसोर्स करने के भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा की। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक समन्वय समिति ने पहले इस्लामाबाद, लाहौर और कराची हवाई अड्डों पर संचालन और भूमि संपत्तियों के लिए 25 साल की आउटसोर्सिंग योजना शुरू करने का फैसला किया था। विदेशी मुद्रा उत्पन्न करने के लिए ये कार्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?