पाक PM ने दिया आश्वासन, कहा- भारतीय कैदी के मामले पर करेंगे विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आश्वासन दिया कि वह 33 वर्षीय भारतीय कैदी के मामले पर विचार करेंगे। यह भारतीय नागरिक कथित रूप से ऑनलाइन मित्र बनी एक लड़की से मिलने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसा था। फिलहाल वह जेल में बंद है। मुंबई निवासी हामिद निहाल अंसारी को पाकिस्तान में 2012 में गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल पेशावर केन्द्रीय कारागार में बंद है। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अंसारी को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने को लेकर तीन साल कारावास की सजा सुनाई थी।

अंसारी के बारे में सवाल करने पर खान ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है... हम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’ पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने अंसारी पर ‘हमजा’ के नाम का फर्जी पहचानपत्र रखने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अंसारी बिना किसी दस्तावेज के अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान आया था। 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद