By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को बैसाखी त्योहार के अवसर पर सिख समुदाय को बधाई दी। लगभग 3,000 भारतीय सिख भी बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने बधाई संदेश में बैसाखी को ‘‘वसंत ऋतु का प्रतीक और प्यार व खुशी फैलाने का त्योहार’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान विभिन्न आस्थाओं और संस्कृतियों का एक सुंदर मिश्रण है और बैसाखी का रंग इस सुंदरता को और बढ़ा देता है।’’