Pakistan की बेशर्मी! दाने-दाने को मोहताज आवाम, IMF के आगे मदद का कटोरा लिए खड़ा देश, आतंकियों को मुहैया करा रहा बुलेट प्रूफ कार

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2023

पाकिस्तानी सेना की एक और हरकत सामने आई है जिससे साफ हो गया है कि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान में आतंकियों के मारे जाने से व्यथित पाकिस्तानी सेना ने सैयद सलाउद्दीन को बुलेट प्रूफ कार दी है। इससे पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलादीन को पाकिस्तान में खुलेआम घूमते देखा गया था। पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के बीच उन्होंने लाहौर में अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान पाकिस्तानी पुलिस और रेंजर्स भी मौजूद थे। सैयद सलाउद्दीन ने भी बशीर के जनाजे में नमाज अदा की और भारत के खिलाफ भाषण दिया। अमेरिका ने सैयद सलाउद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में मारे गए भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक बशीर अहमद पीर के जनाजे में नमाज अदा की। सोशल मीडिया पर बशीर अहमद पीर के जनाजे का वीडियो भी शेयर किया गया। इस दौरान भी सैयद को पाकिस्तानी सैनिकों से घिरा देखा गया। 

दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादी (सैयद सलादीन) की पाकिस्तान में खुली उपस्थिति से पता चलता है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए एफएटीएफ को 34 कार्य योजना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।

सैयद सलाउद्दीन कौन है?

सैयद सलाउद्दीन आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है। यह संगठन भारत के जम्मू-कश्मीर में कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। अमेरिका ने सैयद को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में रखा है। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान में खुलेआम घूमता देखा गया है। वह एक आतंकी के जनाजे में नजर आया हैं। भारत ने कहा है कि इससे एक बार फिर पता चलता है कि आतंकवादियों को शरण देने और उन्हें भारत के खिलाफ छद्म के रूप में इस्तेमाल करने की पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

England Tour पर विवादों के बीच Pak Batters के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

US Open Final में पहुंचीं Aryna Sabalenka, Jessica Pegula को हराकर रचा इतिहास

AI Claude Model Misuse: एंथ्रोपिक का बड़ा खुलासा, चीनी और रूसी Hacking Groups के निशाने पर एआई

पता नहीं इन्हें ग्रुप ऑफ सेवन क्यों कहते हैं? BRICS के मंच से पुतिन ने G7 पर जोरदार तंज कसा