पाकिस्तान ने भारतीय दल के अफगानिस्तान दौरे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

इस्लामाबाद|  पिछले साल अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद पहली बार भारतीय दल के काबुल की यात्रा पर जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने कहा कि वह नहीं चाहेगा कि अफगानिस्तान में कोई भी देश स्थिति बिगाड़ने वाली भूमिका निभाये।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस दल का नेतृत्व पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान (पीएआई) के लिये वरिष्ठ राजनयिक जे पी सिंह कर रहे हैं। यह दल तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात कर भारत की ओर से भेजी गयी सहायता के बारे में चर्चा करेगा।

वहीं, शुक्रवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के संदर्भ में पाकिस्तान के विचार जगजाहिर हैं।

भारतीय दल की काबुल यात्रा और भारत के अफगानिस्तान में दूतावास दोबारा खोले जाने की खबरों से जुड़े सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, अफगानिस्तान में भारत की भूमिका के बारे में हमारे विचार ऐतिहासिक रूप से जगजाहिर हैं।

हालांकि, हाल में अफगान अधिकारियों के अनुरोध पर पाकिस्तान ने एक विशेष संकेत के रूप में भारतीय गेहूं की खेप को (अफगानिस्तान ले जाने के लिए) परिवहन की अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान नहीं चाहता कि कोई भी देश स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान के रास्ते में स्थिति बिगाड़ने वाली भूमिका निभाये।

प्रमुख खबरें

RBI ने साढ़े तीन साल बाद Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, 5.5 प्रतिशत हुई नीतिगत दर

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार