पाकिस्तान में कोरोना का कहर, एक दिन में आए 8183 मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के 8183 मामले सामने आए। ये मुल्क में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 14,02,070 पर पहुंच गई है, जबकि बीते चौबीस घंटों में 30 अतिरिक्त मौतों से मृतकों की तादाद बढ़कर 29,192 हो गई। एजेंसी के अनुसार, देश में दैनिक संक्रमण दर 12 फीसदी आंकी गई है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र